14.9 C
New York

IPL 2024: Hardik Pandya, Mumbai Indians के नए कप्तान बने

Published:

IPL 2024: Mumbai Indians

IPL के नए सीजन में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान मिल गया है। मुंबई इंडियंस ने घोषणा कर दी है कि IPL 2024 के लिए कौन उसका अगला कप्तान होगा। मुंबई इंडियंस में अब रोहित शर्मा का युग समाप्त हो गया है और अब अगले कप्तान होंगे हार्दिक पंड्या।

Hardik Pandya का नाम अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गया है। हालाकि IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही ये बड़ी घोषणा हो गई।

Hardik Pandya की गुजरात टाइटन से मुंबई इंडियंस में कुछ दिन पहले ही वापसी हुई थी। उससे पहले सिर्फ अनुमान लगाए जा रहे थे की हार्दिक पांडे को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाएगा।

इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर देते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान Hardik Pandya होंगे और रोहित शर्मा ने 2013 से टीम को काफी सपोर्ट किया है और उनकी मौजूदगी में काफी बेहतर परफॉर्मेंस टीम ने दिए हैं। रोहित शर्मा 10 वर्षों में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।

IPL 2024, Hardik Pandya, Mumbai Indians

रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी है। लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के टूर्नामेंट की हार के बाद, रोहित शर्मा के लिए बोला गया कि उनकी कप्तानी को लेकर एक बड़ा फैसला हो सकता है और यह बात आखिरकार सच हो गई।

Read Also: CBSE Board Released the Exam Date Sheet.

महेला जयवर्धन:

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड महेला जयवर्धन ने कहा कि मुंबई इंडियंस का नेतृत्व सदा ही असाधारण रहा है चाहे हम बात करे सचिन से हरभजन तक या रिकी से रोहित तक की कप्तानी की। सभी ने अपने समय में टीम को मजबूत किया और भविष्य के लिए भी टीम को मजबूत करने की कोशिश की। अब यह जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या को दी गई है। अब IPL 2024 के लिए हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान होंगे।

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को IPL 2024 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रूपये ने ट्रेड किया था। जिससे बाद हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी की चर्चा में आ गए थे। लेकिन आज MI ने हार्दिक को कप्तान घोषित कर ही दिया। हार्दिक गुजरात टाइटंस को पहले सीजन में खिताब जिताकर दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचे। उनके आईपीएल में इस प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है।

IPL की सबसे सफल टीम:


मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीम रही है। मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली ट्रॉफी 2013 में जीती थी। रोहित शर्मा उस समय कप्तानी कर रहे थे और फिर 2015, 2017, 2019, एवम् 2020 में उन्होंने IPL trophy पर अपना नाम दर्ज करा दिया।

Rajat Kumar
Rajat Kumarhttps://aiinnovatorz.com
I am Rajat Kumar. I am a content writer from Uttar Pradesh, India. I also have a YouTube channel where I give tutorials on AI tools. I have been working as a video and content creator for 2 years.

Related articles

Recent articles

spot_img